भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तथा हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भविष्य में महिला शक्ति का नेतृत्व ही देश व प्रदेशों में अग्रणी भूमिका निभाएगा और नारी शक्ति के संस्कारों से राजनीति सुचिता की ओर आगे बढ़ेगी।
श्रीकांत शर्मा भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पालमपुर में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन में 30% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की हुई है। तथा भाजपा शासित राज्यों में सबसे पहले स्थानीय निकायों तथा पंचायतों में 50 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की है भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का तीन दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग पालमपुर में संपन्न हुआ।
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का तीन दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग 18, 19,20 नवंबर को संगठनात्मक जिला काँगड़ा पालमपुर के एस० एम० एस० कंवेंशन हॉल में संपन्न हुआ। इस में भाजपा के केंद्र तथा प्रदेश के नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 18 नवंबर को साय: 5:00 बजे पदाधिकारी बैठक संपन्न हुई जिसमे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सिंह सत्ती जी ने पार्टी व संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। श्रीकांत शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी तथा प्रदेश का महिला मोर्चा।
चाणक्य नीति की पॉलटिक्स सीखने के लिए ख़रीदे इस किताब को।
चाणक्य नीति से विपक्षी पार्टियों को चित करने की तरकीबें इस किताब में।
हिमाचल प्रदेश में पार्टी को सरकार में लाने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी उन्होंने कहा कि महिलाएं स्टार प्रचारक भी रहेंगे तथा जीतने की संभावना उसके स्थानों पर महिलाओं को अधिमान दिया जाएगा। राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेश की वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार घोटालों तथा माफियाओं की सरकार है।
उसे सत्ता से बाहर कर प्रदेश की जनता को इस सरकार से निजात दिलाने के लिए हर स्तर पर तैयारियां की जानी चाहिए। उद्घाटन सत्र का समापन सत्र को मिलाकर कुल 9 सत्र हुए उद्घाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष श्री सतपाल सती जी ने महिला मोर्चा इतिहास व विकास विषय पर अपने विचार रखे उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। भाजपा की महिलाएं अपने आप में विशिष्ट पहचान रखते हैं उनके कारण भाजपा प्रदेश में मजबूत हुई दूसरा सत्र समर्थता विषय पर हुआ।
जिसमें श्री संजय ठाकुर संगठन मंत्री चंबा कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र ने इस विषय पर अपने विचार रखें। तीसरे सत्र में राष्ट्रीय सचिव व मीडिया प्रभारी माननीय श्रीकांत शर्मा ने एक संगठन कार्यकर्ता के रूप में हमारा आचार-व्यवहार वह संगठन को हमसे अपेक्षाएं विषय पर प्रदेश महिला मोर्चा का मार्गदर्शन किया उन्होंने महिला मोर्चा का आह्वान करते हुए कहा कि आप प्रदेश की 50% आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं।
इसलिए आने वाले समय में प्रदेश से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने में आप की महत्वपूर्ण भूमिका होगी उन्होंने महिला मोर्चा का आवाहन करते हुए कहा कि आपको भाजपा संगठन व केंद्र सरकार की नीतियों निर्णय व कार्यक्रमों को घर-घर पहुंचाना होगा उन्होंने कहा कि कालेधन के खिलाफ केंद्र सरकार ने जो मुहिम छेड़ी है। उसमें महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक जाकर महिलाओं को अवगत करवाना होगा।
चौथे सत्र में श्री शांता कुमार जी ने हमारा वैचारिक अधिष्ठान एवं हमारा विचार परिवार विषय पर जनसंघ से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी व उनके घटक संगठनों की विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सांस्कृतिक विचारधारा को महत्व देते हैं।
उन्होंने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान को महिला मोर्चा द्वारा गांव स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। पाँचवे में सत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विपिन परमार जी ने चुनाव व मीडिया प्रबंधन में महिलाओं को अपनी भूमिका कैसे निभानी चाहिए। उस पर प्रकाश डाला। छठा सत्र भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन राणा जी ने लिया। जिसमें महिलाओं को संगठन की बारीकियों से अवगत करवाया तथा एक बूथ पांच महिलाएं महाभियान पर विस्तृत चर्चा की।
7वां सत्र जिला अध्यक्षों द्वारा प्रीत कथन पर आधारित था जिसमें प्रदेश महिला मोर्चा को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल्य बहन का मार्गदर्शन मिला। आठवा सत्र केंद्रीय विश्वविद्यालय के उपकुलपति श्री कुलदीप अग्निहोत्री जी का था। जिसमें उन्होंने एकात्म मानववाद की विचारधारा को प्रदेश महिला मोर्चा को अवगत करवाया। समापन सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने देश और प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में देश नवनिर्माण की ओर बढ़ रहा है।
चाणक्य नीति से सीखें एक सही शासक कैसा होना चाहिए ख़रीदे यह किताब।
अटल जी के कहे अनुसार भारत अब विश्व गुरु बनने की तरफ कदम पर आ चुका है। मात्र ढाई वर्षों के शासनकाल में परिस्थितिया इस कदर बदल गई है कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका भी अब भारत को बराबरी के दर्जे से देख रहा है। श्री नरेंद्र मोदी ने दिखा दिया है कि दुनिया झुकती है बस झुकाने वाला चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कई वर्षों के शासन काल में भारत का आम व्यक्ति आज स्वयं को हर तरफ से सुरक्षित महसूस कर रहा है।
पहली बार सीमा पार जाकर आतंकवाद पर प्रहार करके नरेंद्र मोदी ने देश के दुश्मनों को स्पष्ट संदेश दिया है कि सुधर जाओ वरना सुधार दिए जाओगे। इसी तरह भ्रष्टाचार व कालेधन की जड़ पर प्रहार करके नोट बंदी का जो फैसला लिया उससे देश का ईमानदार व्यक्ति पहली बार स्वयं को गौरवान्वित महसूस करके अपनी इमानदारी की कीमत को पहचान रहा है।
काले धन को प्रश्रय देने वाले नेता अब बौखलाहट में उल-जुलूल बयानबाजी करके स्वयं को एक्सपोज़ ही कर रहे हैं। प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी ने कांग्रेस सरकार की 4 वर्षों की कारगुजारी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 वर्षों के शासनकाल के पश्चात विकास यात्रा शुरू की है। परंतु विकास के नाम पर किस उपलब्धि का जिक्र करेंगे यह समझ से परे है।
क्योंकि भ्रष्टाचार के अतिरिक्त कांग्रेस के पास उपलब्धियों के नाम पर कुछ नहीं है। सरकार ने अपने स्तर पर नए विकास कार्य करना तो दूर भाजपा के समय शुरू किए गए काम भी बंद कर दिए हैं। शिक्षा के स्तर पर प्रदेश में इतनी गिरावट कभी देखने को नहीं मिली है। कहीं स्कूल है तो बच्चे नहीं हैं और अगर बच्चे हैं तो अध्यापक नहीं है। यह सरकार केवल घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। डेपुटेशन पर प्रदेश को चलाने वाली सरकार आज स्वयं डेपुटेशन पर चल रही है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने एक बड़ा धोखा कर्मचारियों के साथ किया है विपक्ष में रहते हुए वीरभद्र सिंह ने घोषणा की थी कि प्रदेश के कर्मचारियों को 4,9,14 के लाभ वर्ष 2006 से मिलेंगे परंतु लाभ तो दूर कर्मचारियों की डी० ए० की किस्त भी 11 महीनों की देरी से मिल रही है। 2012 के चुनावों के दौरान कांग्रेस सरकार ने सबसे बड़ा फायदा प्रदेश के बेरोजगारों से बेरोजगारी भत्ते का किया था। पर हालत यह है कि ना तो “खुदा मिला ना मिसाले सनम” कांग्रेस का यह बायदा भी कांग्रेस द्वारा पूर्व में हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार के वायदे के माफिक हवाई साबित हो गया है।
प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी ने कहा कि आज प्रदेश की हालत यह है कि किसान समय पर खाद और बीजों के ना मिलने से परेशान है। बागवान सड़कों की खराब हालत से परेशान है गृहणियों को राशन की दुकानों में राशन नहीं मिल रहा है। बच्चे शिक्षा के लिए भटक रहे हैं। कर्मचारी ट्रांसफर माफिया से परेशान हैं। और बेरोजगार नौकरियों से भाई-भतीजावाद से दुखी है।
प्रदेश का पेंशनर अपने हक की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतर आया है। आज ऐसा कोई वर्ग नहीं है। जो इस सरकार से दुखी ना हो और इन सब के अलग वनमाफिया ट्रांसफर, माफिया खनन, माफिया भूमाफिया, दोनों हाथों से प्रदेश को लूट रहे हैं। प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से सबसे अधिक फायदा हिमाचल प्रदेश को हुआ है।
केंद्रीय करो में प्रदेश की हिस्सेदारी 25% से 42% करने से हिमाचल प्रदेश को 40,625 करोड रुपए मिलेंगे। इसके साथ विशेष राज्य के दर्जे की पुनर्बहाली से हिमाचल प्रदेश को लगभग 71,000 करोड रुपए का वित्तीय लाभ मिलेगा प्रदेश को 61 नेशनल हाईवे एम्स रेल के विस्तारीकरण के लिए धन सहित कई योजनाओं में फायदा मिल रहा है।
परंतु प्रदेश सरकार का निकम्मापन यह है कि केंद्र द्वारा 261 करोड रुपए देने के बाद भी डीपीआर तैयार नहीं की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से आने वाली सरकार भारतीय जनता पार्टी की होगी। ऐसे में महिला मोर्चा से अपेक्षा है कि केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाए और पूर्व में भाजपा सरकार ने महिलाओं के हित के लिए जो कार्य किए जिसमें पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण, बेटी है अनमोल, माता शबरी महिला सशक्तिकरण योजना, दूध गंगा योजना। भैया दूज व करवाचौथ की छुट्टी जैसी अनेक योजनाओं को जनता के समक्ष ले जाएं जिससे प्रदेश की महिलाएं भी इस बात को भली भांति जान सके कि महिलाओं की वास्तविक हितैषी कौन सी पार्टी है।