Google Is Going To Do Something Big In India During Next 5 Years
गूगल भारत में अगले 5 सालों के दर्मियान कुछ बड़ा करने जा रहा है पढ़े पूरी खबर?
दुनियाँ का सबसे बड़ा इंटरनेट सर्च इंजन गूगल, भारत के लिए ये गर्व कि बात है की गूगल के CEO के पद पर भारतीय मूल के सुन्दर पिचाई बैठे हैं, तो गूगल के CEO भारत के 50 करोड़ यूजर को कैसे नजरअंदाज कर सकते हैं| जब गूगल के CEO सुन्दर पिचाई भारत के प्रधानमंत्री के साथ बैठ कर बातचीत करते हैं तो समझिये कुछ बड़ा होने वाला है|
गूगल के CEO सुन्दर पिचाई ने भारत देश में 75000 करोड़ रूपये की भारी भरकम इन्वेस्टमेंट करने का दावा किया है| जिससे भारतीय इकोनॉमी को डिजिटल बूस्टअप मिलेगा| 75 हजार करोड़ मतलब 10 बिलियन डॉलर गूगल CEO का कहना है कि इस रकम को भारत में आने वाले 5 सालों में खर्च किया जायेगा|
भारत के गर्व की बात इसलिए हैं क्योंकि दुनियां में गूगल का इस्तेमाल करने वाले लोग भारत में सबसे ज्यादा हैं| भारत में आज लगभग 50 करोड़ लोग गूगल का इस्तेमाल करते हैं जिसमें गूगल की लगभग सभी सर्विस शामिल हैं| भारतीय लोगों के लिए गूगल बहुत जरुरी हैं और गूगल के लिए भी भारत बहुत अहमियत रखता है|
यही कारण है कि भारत की इकोनॉमी में 75 हजार करोड़ का भारी भरकम निवेश आने वाला है| ये जानना जरुरी है कि इतना बड़ा निवेश भारत में किस तरह आएगा| भारत के जितने भी छोटे बड़े व्यापारी हैं सभी कि जानकारी गूगल पर होती है जिसका इस्तेमाल लोग करते हैं| जिसका फायदा व्यापारियों को भी होता है और गूगल को भी| जितने जायदा लोग छोटे व्यापारियों तक पहुंचने के लिए गूगल का इस्तेमाल करेंगे उतना ही फायदा गूगल को भी होगा|
गूगल का मक़सद है गूगल फॉर इंडिया मूवमेंट चलाया जाये, जिसके चलते भारत की जरूरतों के अनुसार गूगल में चेंज किया जाये| क्योंकि गूगल ये अच्छी तरह से जानता है कि भारत के 50 करोड़ यूजर गूगल के लिए रीढ़ की हडडी माने जाते हैं और बहुत बड़ी मार्केट गूगल को आज भारत से मिली हुई है| यही कारण है कि भारत के यूजर को और ज्यादा आकर्षित करने के लिए गूगल के CEO का ये बड़ा प्लान है|
पिछले कल गूगल के CEO और भारत के प्रधानमंत्री तथा बड़े बड़े लीडर के बिच बैठक हुई जिसमें गूगल के CEO ने कहा कि हम भारत में एक बड़ी डिजिटल मुहीम चलाने जा रहे हैं हालाँकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना था कि डिजिटल इंडिया की मूवमेंट के तहत आप भारत के व्यापारियों के लिए बड़ी मार्केट उपलब्ध करवाये, और उनके लिए कुछ ऐसे प्लान तैयार तैयार करें जिससे व्यापारियों तक ज्यादा से ज्यादा नीडफूल लोग पहुँच सकें|
बड़ी बात यह है कि इसके लिए गूगल की आर्टिफिसियल इंटेलिजेंसी का इस्तेमाल भी किया जायेगा| हालाँकि गूगल का प्लान ये भी है कि आने वाले 5 से 6 सालों में यह 75 हजार करोड़ जो खर्च किया जायेगा इसमें भारत की सभी प्रकार की बोली और लिखी जाने वाली भाषाएँ गूगल में आपको मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सकेगा|
यह डिजिटल इंडिया की ही ताकत है की इससे भारतीय सक्षम बनेंगे बल्कि भारत की मोटी कमाई भी होगी क्योंकि गूगल पर ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपना कारोबार करते हैं| छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा बिज़नेसमेन आज गूगल के कारण ही दुनियां में प्रशिद्ध हैं और यही कारण है कि गूगल आज हर भारतीय की जरुरत बन गया है|
और अब गूगल की प्लानिंग इससे भी बड़ी है कि भारत में जो इंटरनेट पर पढ़ी जाने वाली भाषाएँ हैं उनकी दिकतों को दूर किया जाये और 100 करोड़ यूजर तक पहुंचा जाये| इसके लिए गूगल ने अब अपनी नीतियों में बहुत बड़ा बदलाव करना शुरू कर दिया है| और इन सब कारणों के तहत आज गूगल के CEO की भारत के प्रधानमंत्री से बैठक हुई हैं|
इस मीटिंग में गूगल के CEO ने भारत की तारीफ भी की है और भारत के भविष्य के मॉडल की भी तारीफ कि है| भारत ने जिस तरह आज कोरोना महामारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर से कार्य किया है यह तारीफे काबिल है|
Read Something Better: क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि (Google Adsense) से कमाने वाले 10 लोग कौन कौन से हैँ 2015 मेँ।
निचे कमेंट सैक्शन में जरूर लिखें|
See Something Here Very Important?