दुनियाभर में शुमार लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम की तरह प्रदेश का वैक्स म्यूजियम उदयपुर में बनाने की तैयारी की जा रही है| इसके बाद उदयपुर और राजस्थान के पर्यटन में एक और नया अध्याय जुड़ जाएगा| उदयपुर के व्यवसायी नरेश जैन और कुंवर दिनेश की पहल पर वैक्स म्यूजियम का निर्माण जल्द शुरू किया जायेगा| हाल ही इन दोनों ने महाराष्ट्र के पर्यटन स्थल और हिल स्टेशन महाबलेश्वर में इस प्रकार के वैक्स म्यूजियम की शुरुआत की है| पिछले साल नरेश जैन लंदन गए थे, जहाँ मैडम तुसाद म्यूजियम देखकर आकर्षित हुए, उन्हें लगा कि प्रत्येक भारतीय लंदन नहीं आ सकता इसलिए इस प्रकार का म्यूजियम भारत में भी बनना चाहिए| इसी सोच के साथ उन्होंने महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में वैक्स म्यूजियम की योजना बनाई और लगभग एक साल में उन्होंने यह सपना पूरा कर लिया, महाबलेश्वर में दुनियाभर की 14 सेलिब्रिटीज के वैक्स स्टेच्यू मौजूद है| नरेश जैन के द्वारा उदयपुर में बनाये जाने वाले इस वैक्स म्यूजियम में महाराणा प्रताप, मीराबाई, पन्नाधारा की प्रतिमाओं के अलावा राजस्थान की संस्कृति, इतिहास, शौर्य की गाथा से जुडी विभूतियों की प्रतिमाएं बनाई जाएँगी| देश में अभी तक केरल के कोच्ची, महाराष्ट्र में लोनावाला और महाबलेश्वर में ही वैक्स म्यूजियम स्थित है|
उतर प्रदेश के कुशीनगर में बनेगी विश्व की सबसे ऊँची बुद्ध मूर्ति
चौंका देना वाला समाचार लड़किया अपने इस्तेमाल अंडरगार्मेंट्स बेच कमा रही लाखों|